फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक: क्वेटा में गोलीबारी, नौ लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में एक मस्जिद के सामने अज्ञात लोगों के अंधाधुंध गोलियां चलाने से नौ लोग मारे गए हैं। ये घटना पाकिस्तान के दक्षिणी पश्चिमी शहर क्वेटा की है।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस के मुताबिक इस घटना में 15 अन्य लोग घायल हो गए हैं। ये घटना ईद-उल-फितर पर्व की सुबह हुई जब स्थानीय सुन्नी समुदाय के लोग मस्जिद में ईद-मिलन कर रहे थे।

मंत्री सुरक्षित
इस गोलीबारी की घटना में पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के पूर्व मंत्री अली मदाद जातक की कार में भी गोली लगी, लेकिन वे सुरक्षित हैं।

जातक ब्लूचिस्तान प्रांत में मंत्री रह चुके हैं और राज्य में पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के प्रतिनिधि भी हैं।

पाकिस्तानी अखबार डॉन की वेबसाइट के मुताबिक हिंसा के ताजा मामले में चार अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं।

बीबीसी संवाददाता चार्ल्स हैवीलैंड के मुताबिक ताजा हमले के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

क्वेटा में बीते कुछ दिनों में हिंसा में बढ़ोतरी हुई है। यहां ज्यादातर शिया अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया गया है।

इससे पहले गुरुवार को क्वेटा में हुए आत्मघाती बम धमाके में 29 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि मंगलवार को क्वेटा से सत्तर किलोमीटर दूर एक बस पर हुए हमले में 13 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों ने कहा है कि वो सभी पार्टियों के नेताओं से बातचीत कर एक व्यापक सुरक्षा रणनीति तैयार करेंगे लेकिन अब तक न तो कोई रणनीति तैयार हुई है और न ही सभी दलों की बैठक बुलाई गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें