फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज के इस्तीफे के बाद बोलीं बेटी मरियम, मेरे पिता को 2018 में रोकना होगा नामुमकिन

Fri, 28 Jul 2017 09:04 PM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाज शरीफ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उनकी बेटी मरियम शरीफ ने कहा कि एक और चुने हुए प्रधानमंत्री को घर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से उनके पिता नवाज शरीफ को अयोग्य साबित कर दिया गया। लेकिन वह वापसी करेंगे। उन्हें रोकना मुश्किल होगा। 
विज्ञापन


पनामा पेपर में शरीफ के खिलाफ फैसला आने के बाद मरियम ने ट्वीट किया- आज का फैसला नवाज शरीफ की 2018 की जीत का रास्ता साफ करेगा। उन्हें रोकना मुमकिन नहीं होगा। इंशा अल्लाह। रोक सकते हो तो रोक लो।
विज्ञापन

 
मरियम को नवाज शरीफ का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता है। मरियम ने इस घोटाले की सुनवाई के दौरान अपने पति का जबरदस्त तरीके से बचाव किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें