वर्ष 1998 में पाकिस्तानी एयरलाइन्स के विमान का अपहरण कर भारत ले जाने का प्रयास करने वाले तीन अभियुक्तों समेत आठ लोगों को पाकिस्तान की अलग-अलग जेलों में गुरूवार फांसी पर लटका दिया गया। प्लेन हाईजैक करने वाले तीन अभियुक्तों में शहसवार और सबीर को हैदराबाद जेल में फांसी दी गई तीसरे अभियुक्त शब्बीर को कराची केंद्रीय जेल में फांसी पर लटकाया गया।
मालूम हो कि 20 अगस्त 1998 को हैदराबाद की एक अदालत ने इन्हें फांसी की सजा सुनाई। इन तीनों ने वर्ष 1998 में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन के एक फोकर विमान हाईजैक किया था, और हाईजैक के बाद इसे भारत ले जाने का प्रयास कर रहे थे।
बलूचिस्तान के तुरबत शहर से कराची के लिए उड़ान भरते के बाद ही इसे हाईजैक कर लिया था। हाईजैक के दौरान विमान में कुल 30 यात्री यात्रा कर रहे थे। विमान के कैप्टन उजैर खान ने हैदराबाद हवाईअड्डे पर विमान उतार दिया था। और उन्हें बताया गया कि वह भारत में उतरे हैं।