फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में फिर भूकंप के झटके

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम इलाक़े में एक बार फिर भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर 6.8 तीव्रता वाले इस भूकंप से फ़िलहाल किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते इसी इलाक़े में आए भूकंप में करीब 400 लोगों की मौत हो गई थी। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे का कहना है कि ताजा भूकंप कराची शहर से क़रीब ढाई सौ किलोमीटर उत्तर में आया है।

फिलहाल मौके से किसी की मौत की खबर नहीं है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ भूकंप से बलोचिस्तान और सिंध इलाक़ों पर ज़्यादा असर पड़ा है। भूकंप को अफ़ग़ानिस्तान से लगी पाकिस्तान सीमा पर मौजूद क्वेटा और कराची में भी महसूस किया गया।
विज्ञापन


इसी इलाक़े में 24 सितंबर को 7.7 तीव्रता वाले भूकंप की वजह से 400 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग जख्मी हो गए थे।

अधिकारियों का कहना है कि पिछली बार आए इस भूकंप में तीन लाख लोग प्रभावित हुए थे। मगर ख़राब सड़कों और चरमपंथी गतिविधइयों की वजह से मदद और बचाव की कोशिशों पर काफ़ी बुरा असर पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें