फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज शरीफ का इलाज करने वाले डॉक्टर की हृदयाघात से मौत

Tue, 31 Jul 2018 03:31 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भ्रष्टाचार के आरोप में रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। रविवार को उनकी जांच करने वाले डॉक्टर एजाज कदीर की हृदयाघात से मौत हो गई। बताया जा रहा है जिन डॉक्टरों की टीम नवाज शरीफ का इलाज कर रही है एजाज उसके प्रमुख थे।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक डॉक्टर कदीर पाकिस्तान आयुर्विज्ञान संस्थान में काम करते थे। उन्होंने जेल में शरीफ के स्वास्थ्य की जांच की थी। उन्हें पहले भी एक बार दिल का दौरा पड़ चुका है और दो स्टेंट भी लगे हैं।  

गौरतलब है कि जेल में शरीफ की तबीयत बिगड़ने की वजह से उनके लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया गया था। उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए गठित इस मेडिकल बोर्ड में डॉक्टर कदीर के अलावा डॉ. नईस मलिक, डॉ. शाजी सिद्दीकी, डॉ. सोहेल तनवीर और डॉ. मसूद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें