पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की इकलौती बेटी दीना वाडिया का न्यूयॉर्क में बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 98 साल की थीं।
वाडिया ग्रुप के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दीना वाडिया के परिवार में वाडिया ग्रुप के चेयरमैन नुस्ली एन. वाडिया, बेटी डायना वाडिया और पोते नेस तथा जेह वाडिया हैं।
दीना वाडिया ने मुस्लिम के बजाय पारसी से शादी की थी और पाकिस्तान से भारत चली आई थी। समझा जाता है कि इस घटना से मोहम्मद जिन्ना को गहरा सदमा लगा था क्योंकि उनका मानना था कि पाकिस्तान बनने के बाद सारे मुसलमान भारत छोड़ देंगे।
लेकिन उनकी अपनी इकलौती बेटी ने ही उनकी इस धारणा को तोड़ दिया था। इसके बाद जिन्ना ने अपनी पत्नी और बेटी दोनों को छोड़ दिया था। दीना का जन्म 15 अगस्त 1919 को हुआ था और उनके जन्म से ठीक एक दिन पहले जिन्ना अपनी पत्नी के साथ थियेटर में फिल्म देख रहे थे। दीना मां रती जिन्ना भी पारसी थीं और उनके निधन के समय दीना महज दस साल की थीं।
पढ़ें- आजादी के मौके पर भारत में नेहरू ने और पाकिस्तान में क्या कहा था जिन्ना ने
जिन्ना को अपनी बेटी का पारसी नेविली वाडिया से रोमांस नापसंद था। जिन्ना के सहायक रहे मोहम्मद अली करीम छागला की एक किताब में जिन्ना का अपनी बेटी से सवाल-जवाब का एक दिलचस्प वाकया है।
जिन्ना ने जब बेटी से पूछा था कि भारत में हजारों मुसलमान हैं लेकिन तुम्हें एक वहीं मिला। इस पर दीना ने जवाब दिया था कि इस देश में हजारों मुस्लिम लड़कियां थीं लेकिन आपको शादी करने के लिए मेरी मां ही मिली।