फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के सिंध में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 29 Apr 2017 08:12 PM IST
amarujala.com-Presented by- हर्षित गौतम
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
पाकिस्तान के दक्षिण सिंध प्रांत के एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। इस मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ ईशनिंदा और आतंकवाद का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही मूर्तियों को क्षति पहुंचो के मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कुछ देवताओं की मूर्तियों को क्षति पहुंचाई गई और कुछ के टुकड़े निकट की सीवेज लाइन में मिले हैं। यह घटना शुक्रवार को थाटा जिले के गारो कसबे में हुई। डॉन की खबर के मुताबिक पुलिस ने ईशनिंदा और आतंकवाद का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मूर्तियों को क्षति पहुंचाने के संबंध में एफआईआर दर्ज भी की है। बीबीसी उर्दू ने पुलिस अधिकारी फिदा हुसैन मासतोई के हवाले से कहा है कि जांच जारी है लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ

स्थानीय हिंदू काउंसलर लाल माहेश्वरी ने बताया, ‘ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने रात के एक बजे से सुबह पांच बजे के बीच में मंदिर में प्रवेश किया था। जब सुबह लोग पूजा करने आए तो मूर्तियां गायब थीं।

मंदिर के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।’ सिंध के मुख्यमंत्री के अल्पसंख्यक मामलों के सलाहकार डॉक्टर खट्टो मल ने कहा कि तोड़फोड़ करने वालों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गारो राष्ट्रीय राजमार्ग से लगा हुआ है और यह कराची से 60 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां करीब 2,000 परिवार रहते हैं, जिनमें से ज्यादातर हिंदू हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें