पाकिस्तान के दक्षिण सिंध प्रांत के एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। इस मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ ईशनिंदा और आतंकवाद का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही मूर्तियों को क्षति पहुंचो के मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई है।
पुलिस ने बताया कि कुछ देवताओं की मूर्तियों को क्षति पहुंचाई गई और कुछ के टुकड़े निकट की सीवेज लाइन में मिले हैं। यह घटना शुक्रवार को थाटा जिले के गारो कसबे में हुई। डॉन की खबर के मुताबिक पुलिस ने ईशनिंदा और आतंकवाद का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मूर्तियों को क्षति पहुंचाने के संबंध में एफआईआर दर्ज भी की है। बीबीसी उर्दू ने पुलिस अधिकारी फिदा हुसैन मासतोई के हवाले से कहा है कि जांच जारी है लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।