फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में गवर्नर की हत्या करने वाले बॉडीगार्ड को फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के गवर्नर सलमान तासीर की हत्या के दोषी उनके बॉडीगार्ड मुमताज कादरी को फांसी दे दी गई है। मुमताज ने ईश निंदा कानून के विरोध में 2011 में इस्लामाबाद में तासीर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसको फांसी दिए जाने के बाद पूरे देश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कई जगह से विरोध प्रदर्शन की भी खबरें आ रही हैं।
विज्ञापन


मुमताज को सोमवार सुबह साढ़े चार बजे रावलपिंडी स्थित अडियाला जेल में फांसी दी गई। देश भर में तनाव की आशंका को देखते हुए फांसी की खबर को गुप्त रखा गया था। जेल अधिकारियों समेत केवल कुछ लोगों को ही इस बात की जानकारी थी।

मुमताज को फांसी देने वाले जल्लाद को एक विशेष गाड़ी से रावलपिंडी भेजा गया था। सजा दिए जाने से पहले मुमताज को उसके परिवार वालों से भी मिलने का मौका दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

‘यह मेरा धार्मिक फर्ज था’

हालांकि सारी एहतियात बरतने के बाद भी कराची और लाहौर समेत कई हिस्सों में लोग सड़कों पर उतर आए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। इस्लामाबाद में मुमताज के घर के पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियों को हाईअलर्ट पर रखा गया है।

दरअसल पाकिस्तान के कई चरमपंथी संगठन मुमताज को हीरो मानते हैं। उसकी सजा माफ करने के लिए देशव्यापी अभियान भी चलाया गया था।

सलमान तासीर का धर्म के प्रति उदार रवैया उनकी जान का दुश्मन बना। वह देश के कड़े ईश निंदा कानून के विरोधी थे और इसमें सुधार चाहते थे।

इसी के विरोध में कादरी ने दिनदहाड़े सलमान को गोलियों से भून दिया। बाद में उसने कहा कि राजनेता की हत्या करना उसका धार्मिक फर्ज था। उसकी माफी की अपील को सुप्रीम कोर्ट तथा राष्ट्रपति ने ठुकरा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें