फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में शादी से पहले बातचीत करने पर लड़की, मंगेतर को गोली मारी 

Fri, 05 Jan 2018 01:43 PM IST
एजेंसी, कराची 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में ऑनर किलिंग का एक ताजा मामला प्रकाश में आया है। लड़की के मामा ने शादी से पहले बातचीत करने पर बृहस्पतिवार को कथित तौर पर अपनी भांजी और उसके मंगेतर को गोली मार दी। लड़की पहचान नजीरान के रूप में हुई है। नजीरान अपने होने वाले पति शाहिद से बात कर रही थी। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामला घोतकी शहर के नई वाही गांव का है, जहां उसके मामा ने उसे रोका और गुस्से में दोनों को गोली मार दी। पीड़ित एक-दूसरे के चचेरे भाई थे। इस मामले में दो संदिग्ध है और दोनों लड़की के मामा हैं। 

दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी)की रिपोर्ट के अनुसार पिछले दशक से पाकिस्तान में एक साल में औसतन 650 ऑनर किलिंग के मामले हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें