फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में मौलवी की बेटी को निर्वस्त्र घुमाया

Sat, 22 Sep 2012 11:47 PM IST
इसलामाबाद/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कुछ युवकों द्वारा मौलवी की लड़की को निर्वस्त्र करके गांव में घुमाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इन लड़कों ने पीड़िता के भाई से बदला लेने के लिए यह अमानवीय कृत्य किया। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने बताया कि यह घटना बुधवार की है। मिली जानकारी के मुताबिक, फैसलाबाद जिले के नवान लाहौर क्षेत्र में खरीददारी करके घर लौट रहीं मौलवी अल्लाह दीता की तीन बेटियों पर पांच युवकों ने तब हमला बोल दिया।
विज्ञापन


अखबार ने बताया कि इनमें से दो का निकाह गुरुवार को होना था। दो बहनें भागकर पास के घर में जाकर छुप गई जबकि उनकी एक बहन रहिला को हमलावरों ने पकड़  लिया। उन्होंने उसके कपड़े  फाड़ डाले और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद उन्होंने उसे गांव में घुमाया और धमकी दी कि अगर किसी ने उनका विरोध किया तो उन्हें भी यही परिणाम भुगतना पड़ेगा।

मौलवी ने बताया कि इन लोगों ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। इन पांच युवकों में एक ने हाल ही में मौलवी के बेटे पर अपनी बहन के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। उसके बाद गांव के बुजुर्गों ने मौलवी के बेटे को दो साल के लिए गांव से निकाल दिया था। हालांकि बाद में उन्हें लगा कि उस पर लगाए गए आरोप निराधार हैं तो उन्होंने सजा वापस ले ली थी। यह बात इन पांच युवकों को नागवार गुजरी। गुरुवार को पुलिस ने पांचों युवकों को अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मौलवी ने पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ और पुलिस अधिकारियों से उन्हें न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें