फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटू गैंग ने 'हथियार डाले', 24 पुलिसवाले भी रिहा

Thu, 21 Apr 2016 05:04 PM IST
बीबीसी

सार

  • छोटू गैंग ने डाल दिए हथियार
  • छोटू गैंग ने सात पुलिसकर्मियों की हत्या भी कर दी थी
विज्ञापन
सेना - फोटो : AFP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में कई हफ्तों से सेना से लोहा ले रहे छोटू गैंग ने हथियार डाल दिए हैं। साथ ही उसने 24 अगवा पुलिसवालों को भी रिहा कर दिया है। पाकिस्तानी सैन्य अफसरों ने बीबीसी को बताया कि इन पुलिसकर्मियों के साथ गैंग के कुछ सदस्य भी आए हैं और उन्होंने सेना के सामने हथियार डाल दिए हैं। बताया
विज्ञापन

जाता है कि सेना की तरफ से अंतिम कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने के बाद गैंग ने हथियार डाले हैं।

सूत्रों का कहना है कि पुलिसवालों को बुधवार सुबह रिहा कराया गया और अब वो सेना के पास हैं। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि गिरोह के सरगना गुलाम रसूल उर्फ छोटू ने हथियार डाले हैं या नहीं। उन लोगों की रिहाई के बारे में भी कोई सूचना नहीं है जिन्हें फिरौती के लिए अलग अलग इलाकों से अगवा किया गया था।

पाकिस्तानी सेना कई हफ्तों से छोटू गैंग के खिलाफ अभियान चला रही थी। उसने 24 पुलिसवालों को अगवा करने के अलावा सात पुलिसकर्मियों की हत्या भी कर दी थी। इसके बाद सेना ये अभियान शुरू किया था। इसमें हेलीकॉप्टरों का भी सहारा लिया जा रहा था। सिंध नदी में एक टापू पर इस गिरोह का कब्जा है और उसके पास अत्याधुनिक हथियार और गोला बारूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें