फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाला के सिर से गोली निकाली, हालत स्थिर

Wed, 10 Oct 2012 12:25 PM IST
बीबीसी हिन्दी
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़कियों की शिक्षा के लिए अभियान चलाने वाली मलाला युसुफ़ज़ई को उस समय गोली मार दी गई थी जब वो स्कूल से घर वापस लौट रही थी। मंगलवार को ये घटना स्वात घाटी के मुख्य शहर मिंगोरा में हुई। पाकिस्तान के तालिबान ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।
विज्ञापन


पाकिस्तानी तालिबान के प्रवक्ता एहसानउल्लाह एहसान ने बीबीसी उर्दू को बताया कि मलाला पर इसलिए हमला किया गया क्योंकि वो तालिबान के खिलाफ थी, धर्म निरपेक्ष थी और उसे बख्शा नहीं जाएगा। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि तालिबान के हमले में घायल इस लड़की को इलाज के लिए विदेश भेजा जाना चाहिए।

हमले की निंदा
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने कहा है कि इस हमले से इस्लामिक चरमपंथियों से लड़ने की पाकिस्तान की प्रतिबद्धता पर असर नहीं पड़ेगा। वहीं प्रधानमंत्री राजा परवेज़ अशरफ ने कहा, "हमें उस मानसिकता से लड़ना होगा जो हमले के लिए ज़िम्मेदार है। हमें इसकी निंदा करनी होगी। मलाला मेरी बेटी की तरह है, वो आपकी भी बेटी है। अगर ऐसी ही मानसिकता रही तो किसकी बेटी सुरक्षित रहेगी।"
विज्ञापन


मलाला पहली बार सुर्खियों में वर्ष 2009 में आईं जब 11 साल की उम्र में उन्होंने तालिबान के साए में ज़िंदगी के बारे में बीबीसी उर्दू के लिए डायरी लिखना शुरु किया। इसके लिए उन्हें वर्ष 2011 में बच्चों के लिए अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। पाकिस्तान की स्वात घाटी में लंबे समय तक तालिबान चरमपंथियों को दबदबा था लेकिन पिछले साल सेना ने तालिबान को वहां से निकाल फेंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें