फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में बम विस्फोट, 5 की मौत, कई घायल

Mon, 22 May 2017 05:35 PM IST
amarujala.com- Presented by : हरेन्द्र सिंह मोरल
विज्ञापन
pakistan
विज्ञापन
पाकिस्तान में सोमवार को एक बम विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई। देश के उत्तर पश्चिम स्थित कबीलाई इलाके में शांति समिति के सदस्यों के वाहन पर आईईडी से हमला किया गया जिसमें पांच सदस्यों की मौत हो गई।
विज्ञापन


ख्याबर एजेंसी के तिराह घाटी में जब वाहन गुजर रहा था तब उस पर दूर से रिमोट कंट्रोल से विस्फोट कराया गया विस्फोट में वाहन के परखच्चे उड़ गए। अभी तक किसी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। पाकिस्तान का यह कबीलाई इलाका पिछले काफी समय में आतंकवाद का सामना कर रहा है।

इस तरह के हमले यहां अब आम बात हो गई है। पाकिस्तान की सेना ने आतंकियों का सफाया अभियान चला रखा है इसमें 100 से अधिक संदिग्‍ध आतंकियों को अब तक मार गिराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें