फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पाकिस्तान: खुफिया एजेंसी और सेना कर रही लोगों को अगवा, बलूच छात्र रिहाई के लिए सड़कों पर उतरे

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Nov 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए बलोच छात्र - फोटो : ANI

पाकिस्तान के कराची और इस्लामाबाद में बलोच छात्र लापता बलूच लोगों के परिवारों के साथ मिलकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि बलूच और पशतून के हजारों कार्यकर्ताओं जिन्हें कथित तौर पर आईएसआई और सेना ने किडनैप किया है, उन्हें तुरंत रिहा किया जाए।


  प्रदर्शन में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान की मीडिया इस मुद्दे पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है। जिसके चलते उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ा। प्रदर्शन में शामिल एक शख्स का कहना है कि बाते कई सालों से बलोच परिवारों के सदस्य लापता हैं।


मामले पर वॉयस फॉर मिसिंग पर्सन नामक एनजीओ के अध्यक्ष नर्सिल्ला बलोच का कहना है कि अगर कैद हुए लोगों ने कोई गुनाह किया है तो उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया जाए। इसके बाद भी वह गलत साबित हों तो उन्हें सजा दी जाए।


प्रदर्शन कर रहे लोग ये भी आरोप लगा रहे हैं कि पाकिस्तान उनकी पुश्तैनी जमीनों को छीन रहा है। इसके बदले में उन्हें मुआवजा भी नहीं मिल रहा। इसके खिलाफ जो भी आवाज उठाता है उसे सेना अगवा कर लेती है। ऐसे लोगों को या तो जेल में डाल दिया जाता है या फिर हत्या कर दी जाती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next