फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाकोट के चश्मदीद ने कहा, 'बेहद खौफनाक आवाज, लगा कि जलजला आ गया हो'

Tue, 26 Feb 2019 05:04 PM IST
तिवारी अभिषेक बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
मोहम्मद आदिल और वाजिद शाह - फोटो : बीबीसी हिंदी
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना के विमानों ने मंगलवार तड़के पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाया। इस इलाके में मौजूद लोगों ने बीबीसी को बताया आंखों देखा हाल। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भारतीय वायु सेना के हमले काफी खौफनाक थे, जिससे सोए लोगों की नींद टूट गई।

विज्ञापन


जाबा टॉप बालाकोट निवासी मोहम्मद आदिल ने बीबीसी को बताया कि धमाके इतने तेज थे कि जैसे कोई जलजला आ गया हो। उन्होंने कहा, "सुबह तीन बजे का टाइम था, आई। ऐसा लगा जलजला आया हो। हम रातभर नहीं सोए। पांच-दस मिनट बाद हमें पता चला कि धमाका हुआ है।"

आदिल ने बताया कि पांच धमाके एक ही समय हुए और कई जख्मी हो गए। फिर कुछ देर बाद आवाज आनी बंद हो गई। 'सुबह हम देखने उस जगह गए जहां धमाके हुए थे, वहां बड़े गड्ढे हो गए थे। कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। एक व्यक्ति जख्मी भी दिखा।' भारत सरकार के विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया है कि इस हमले में विशेष तौर पर केवल जैश के शिविर को निशाना बनाया गया और विशेष ध्यान रखा गया कि आम लोग इसकी चपेट में ना आएं।
विज्ञापन


ये कैंप घने जंगलों में एक पहाड़ी पर था जो आम आबादी वाले इलाके से दूर है। बालाकोट के एक दूसरे प्रत्यक्षदर्शी वाजिद शाह ने बताया कि उन्होंने भी धमाके की आवाज सुनी। उन्होंने कहा, 'ऐसा लगा जैसे कि कोई राइफल से फायर कर रहा हो। तीन बार धमाके की आवाज सुनाई दी, फिर खामोशी छा गई।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें