फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर कानूनी तरीके से पाकिस्तान से बाहर गई 5.3 अरब डॉलर की रकम: सरकार

Tue, 13 Nov 2018 03:26 PM IST
भाषा, इस्लामाबाद
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : Facebook
विज्ञापन
सरकार का कहना है कि करीब 5.3 डॉलर की संपत्ति गैरकानूनी तरीके से पाकिस्तान से बाहर ले जाई गई है। जवाबदेही पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक शहजाद अकबर ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा ‘हमने अब तक 5,000 से अधिक फर्जी खातों की पहचान की है जिनका उपयोग धन शोधन के लिए किया गया।’ 
विज्ञापन


उन्होंने ‘एसेट्स रिकवरी यूनिट’ के काम में प्रगति का जिक्र करते हुए कहा ‘हमने पाया कि कथित धन शोधन के जरिये करीब 5.3 अरब डॉलर की संपत्ति गैरकानूनी तरीके से देश से बाहर ले जाई गई। यह राशि 700 अरब रूपये के बराबर है।’ प्रधानमंत्री इमरान खान ने विदेशों में जमा अवैध धन वापस लाने के लिए ‘एसेट्स रिकवरी यूनिट’ की स्थापना की थी।

अकबर ने यह भी कहा कि ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात सहित दस देशों पर फोकस है। ‘अकेले दुबई में भूमि प्राधिकार ने दावा किया है कि पाकिस्तानी नागरिक संपत्ति के तीसरे सबसे बड़े स्वामी हैं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें