फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में मुफ्त तेल लूटने के चक्कर में 150 जिंदा जले

Mon, 26 Jun 2017 04:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
ऑयल टैंकर में आग से जले वाहन - फोटो : Agency
विज्ञापन
पाकिस्तान में मुफ्त का तेल लूटने के चक्कर में 150 लोग जिंदा जल गए और 117 घायल हो गए। रविवार की सुबह पंजाब के बहावलपुर जिले में हाईवे पर तेल का एक टैंकर पलट गया और उससे तेल रिसने लगा।
विज्ञापन


गांव वाले तुरंत वहां तेल लूटने के लिए इकट्ठा हो गए। उसी दौरान किसी ने सिगरेट जला दी, जिससे टैंकर में विस्फोट हो गया और लोग जिंदा जल गए। कई लाशें इतनी बुरी तरह जली हुई हैं कि डीएनए जांच के बाद ही उनकी पहचान हो पाएंगी।

रविवार की सुबह लगभग 50 हजार लीटर तेल से भरा टैंकर कराची से लाहौर आ रहा था। लेकिन लाहौर से 400 किलोमीटर बहावलपुर जिले के अहमदपुर शर्किया इलाके में हाईवे पर टायर फटने से यह पलट गया।
विज्ञापन


टैंकर पलटने के बाद उससे तेल लूटने के चक्कर में वहां महिलाओं और बच्चों समेत गांव वालों को हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान किसी के सिगरेट जलाने से इसमें भयानक विस्फोट हो गया और 150 लोग जिंदा जल गए। 117 लोग घायल हो गए। घायलों में कइयों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

बहावलपुर के डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेशन अफसर राना सलीम अफजल ने इसे पाकिस्तान के इतिहास की बहुत बड़ी त्रासदी करार दिया है। अफजल ने बताया कि विस्फोट से कम से कम 123 लोग तो किसी मेडिकल मदद से पहले ही मर गए। पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने घायलों के लिए बेहतरीन इलाज सुनिश्चित करने को कहा है। 

घायलों को बहावलपुर के विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें से एक मोहम्मद हनीफ ने बताया कि टैंकर पलटते ही उसके भाई ने उसे बोतल लेकर दौड़ने के लिए कहा जब उसने देखा कि बहुत सारे लोग मोटरसाइकिल से तेल लूटने जा रहे हैं। उसने कहा, ‘अभी हम टैंकर से थोड़ी ही दूर थे कि इसमें विस्फोट हो गया और हमारे देखते-देखते लोग जिंदा जल गए। तेल का लालच उन्हें मौत की घाटी ले आया।’ 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक आग लगने के थोड़ी देर बाद ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग की चपेट में आने से हाईवे पर मौजूद छह कारें और 12 मोटरसाइकिलें भी जल कर खाक हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल और बहावलपुर के विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, राष्ट्रपति ममनून हुसैन, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन

ना करने पर भी तेल लूटने पर उतारू थे लोग 

pakistan
टैंकर से तेल गिरते ही पास के रमजानपुर जोया गांव के लोग बाल्टियां, डिब्बे, जैरी कैन व अन्य बर्तन लेकर दौड़ पड़े। इनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। स्थानीय पुलिस प्रमुख राजा रिफत ने कहा कि पुलिस के मना करने के बाद भी लोग मान नहीं रहे थे। बड़ी संख्या में लोग मोटरसाइकिलों से टैंकर के समीप पहुंचे और तेल बटोरने में लग गए। करीब 10 मिनट बाद टैंकर में विस्फोट हो गया और वह आग के गोले के रूप में तब्दील हो गया। तेल के लालच में पहुंचे सैकड़ों लोग आग की चपेट में आकर मौत के मुंह में समा गए।
 
बिखरी थीं लाशें और बर्तन 
हादसे के बाद हाईवे पर तेल भरने के लिए पहुंचे लोगों की लाशें हाईवे पर पड़ी थीं। तेल भरने के लिए लाए गए बर्तन, डिब्बे व जैरीकेन बिखरे हुए थे। आग की चपेट में आए कार व मोटरसाइकिलों का जला हुआ मलबा भी हाईवे पर था। लाशें इतनी बुरी तरह जल गई थीं कि उन्हें पहचानना मुश्किल था।

बचाव कार्य में लगे सेना के हेलीकॉप्टर
पाक सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा ने राहत और बचाव कार्य में सेना को सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। राहत और बचाव कार्य में सेना के हेलीकॉप्टर भी मदद कर रहे हैं। पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना की पूरी रिपोर्ट मांगी है।

ईद का माहौल गम में तब्दील 
हादसे की वजह से इलाके में ईद का माहौल में गम घुल गया। इलाके  में चारों ओर अब भी जली हुई लाशें की बदबू आ रही है। 
दो साल पहले टैंकर हादसे में जले थे 62 लोग 
दो साल पहले कराची में एक रेल कोच के तेल टैंकर से टकराने से 62 लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें