पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सोमवार को एक अमेरिकी डिप्लोमेट को हिरासत में लिया गया है। डिप्लोमेट पर आरोप है कि उसने अपनी कार से बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक यूएस डिप्लोमेट चड रेक्स ऑसबर्न रविवार को सचिवालय चौक पर रात 9.30 बजे अपनी टॉयटा जीप से जा रहे थे, अचानक उनकी जीप ने 2 बाइकर्स को टक्कर मार दी। हालांकि बाइकर्स को फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया।
सीनियर पुलिस अधिकारी नजीब उर रहमान ने मीडिया को बताया घायल बाइकर्स को लोकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि ड्राइवर को पुलिस स्टेशन ले जाया गया लेकिन विदेश मंत्रालय ने जब यह पुष्टि करते हुए बताया कि वह डिप्लोमेट हैं तो उन्हें छोड़ दिया गया।
यह इस महीने का दूसरा मामला है जिसमें यूएस डिप्लोमेट एक्सीडेंट में शामिल है। इससे पहले 7 अप्रैल को कोलोनल जोसेफ इमैन्यूल की वजह से एक बाइकर की मौत हो गई थी। हालांकि इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिये हैं जब तक कोर्ट इस मामले में फैसला न सुनाये, तब तक डिप्लोमेट को देश न छोड़ने दिया जाये।