फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद लंदन पुलिस ने शरीफ के नाती को किया गिरफ्तार

Fri, 13 Jul 2018 05:03 PM IST
एजेंसी/ लंदन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नाती को ब्रिटिश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी यह गिरफ्तारी शरीफ विरोध प्रदर्शनकारियों के साथ उसकी झड़क को लेकर हुई है।

विज्ञापन


दरअसल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के विरोधियों के साथ शरीफ के नाती जुनैद सफदर और पोते जकारिया की पहले तो तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद स्थानीय पुलिस के पहुंचने से पहले बात मार-पीट तक आ गई। एक युवक को मुक्का मारने के आरोप में जुनैद और जकारिया दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

ये भी पढ़ें- Live: एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे नवाज और मरियम, उड़ान में 90 मिनट की देरी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जुनैद ने आरोप लगाया कि विरोधियों ने उन पर थूका, हमला किया और एक छाता भी फेंका। जुनैद की मां मरयम ने एक ट्वीट में कहा कि उनकी भद्दी गालियों का आखिर क्या जवाब हो सकता है। वहीं घायल पाकिस्तानी शख्स को अस्पताल भेज दिया गया। दरअसल पिछले कुछ हफ्तों से पीएमएल-एन विरोधी शरीफ के घर के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें