फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप-मोदी की दोस्ती से टेंशन में पाक, नवाज ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, हाफिज का संगठन बैन

Sat, 01 Jul 2017 11:10 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूएस दौरे और अमेरिकी राष्ट्रपति से उनकी दोस्ती के बाद पाकिस्तान टेंशन में आ गया है। पाकिस्तान में उठी उथल-पुथल इस बात से साबित हो सकती है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ एक हाई लेवल मीटिंग में पहुंचे हैं। नवाज के अलावा वित्त मंत्री इशाक दार और विदेश मंत्रालय के दूसरे बड़े अधिकारी भी मौजूद हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उनके विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज पीएम नवाज को कई मामलों की जानकारी भी देंगे। ऐसा माना जा रहा है कि ये मीटिंग भारत और पाकिस्तान के रिश्तों,  कश्मीर और एलओसी पर होने वाली गतिविधियों के लिए रखी गई है। इतना ही नहीं अफगानिस्तान के बॉर्डर को लेकर भी इस मीटिंग में जिक्र होगा।

सूत्रों के मुताबिक मोदी-ट्रंप की मुलाकात के बाद पाकिस्तान ने बड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। भारत के सबसे बड़े दुश्मन हाफिज सईद की वहां मुश्किले बढ़ गई हैं, क्योंकि उसकी पार्टी तहरीक-ए-आजादी जम्मू और कश्मीर को पाक में बैन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें