फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीफ-मरियम के खिलाफ जेल में कैदियों की नारेबाजी, हमले का खतरा

Thu, 19 Jul 2018 03:51 PM IST
एजेंसी, लाहौर
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक में जेल भेजे गए पूर्व पीएम नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम के खिलाफ बृहस्पतिवार की सुबह कैदियों ने नारेबाजी कर दी। इसके बाद उन्हें आदियाला जेल से सिहाला रेस्ट हाउस में स्थानांतरित किया जा सकता है। 

विज्ञापन


सुरक्षा कारणों से उठाए जा रहे कदमों के तहत इस्लामाबाद के उपनगर में स्थित इस रेस्ट हाउस को एक उप-जेल में तब्दील कर दिया गया है। नारेबाजी के बाद जेल प्रशासन द्वारा शरीफ की गतिविधियों को सीमित करने के संकेत भी मिले हैं।

शरीफ (68) और मरियम (44) को जवाबदेही अदालत ने लंदन स्थित उनके चार लक्जरी फ्लैटों के पारिवारिक स्वामित्व को लेकर दोषी पाया है। रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद दोनों को पनामा पेपर घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार आरोपों के लिए क्रमश: 10 और सात साल की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन


इस बीच डॉन न्यूज के मुताबिक जेल प्रशासन ने कैदियों की नारेबाजी के बाद नवाज की गतिविधियों को सीमित करते हुए मस्जिद में उनके नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी है। 

शरीफ और उनकी बेटी को जेल से स्थानांतरित करने की बात इससे भी पुष्ट होती है कि बुधवार रात सिहाला रेस्ट हाउस में एक बम निरोधक दस्ता भेजा गया ताकि शरीफ और मरियम को भेजने से पहले यह सुनिश्चित किया जा सके कि परिसर में किसी तरह का विस्फोटक न हों। 

सिहाला रेस्ट हाउस को साफ करने के बाद उसे फूल, पेंटिंग और तस्वीरों से सजाया गया है। यहां कैदियों को एक डबल बेड, दो कुर्सियां और एक टेबल दी जाएगी।

शरीफ के लिए असुरक्षित है जेल

सुरक्षा अधिकारी के हवाले से डॉन ने लिखा, तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे शरीफ के लिए जेल असुरक्षित हो सकती है क्योंकि फिलहाल जेल में ऐसे बहुत से कैदी हैं जो आतंकवादी गतिविधियों के दोषी हैं। 

शरीफ और उनकी बेटी की सुरक्षा कड़ी करने के बावजूद उन पर खतरा बरकरार है। शरीफ के समर्थकों की संख्या देखते हुए अदियाला जेल के बाहर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें