Pakistan hand over 27 terrorists to Afghanistan
पाकिस्तानी राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने एक उस अध्यादेश पर दस्तखत किए हैं जिसका मकसद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (
यूएनएससी) द्वारा प्रतिबंधित व्यक्तियों और
लश्कर-ए-तैयबा, अल-कायदा व तालिबान जैसे संगठनों पर शिकंजा कसना है। पाकिस्तान के अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह अध्यादेश मुख्य रूप से आतंकवाद निरोधक अधिनियम (एटीए) की एक धारा में संशोधन करता है।
इसके साथ ही यह पाकिस्तानी अधिकारियों को यूएनएससी द्वारा प्रतिबंधित किए गए लोगों और आतंकी संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने एवं उनके कार्यालयों, बैंक खातों को सील करने का अधिकार देता है। राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक प्राधिकरण (एनएसीटीए) के सूत्रों ने इस कदम की पुष्टि की। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के गृह मंत्री, वित्त मंत्री और विदेश मंत्री के साथ एनएसीटीए की आतंकवाद वित्त पोषण विरोधी (सीएफटी) इकाई इस मसले पर एक साथ मिलकर काम कर रही है।