फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल बासित हो सकते हैं पाक के नए विदेश सचिव

Sat, 04 Feb 2017 08:12 PM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
विज्ञापन
अब्दुल बासित - फोटो : FILE
विज्ञापन
भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को देश का नया विदेश सचिव बनाया जाना तय है। मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को कहा गया कि नवाज शरीफ की सरकार ने पाकिस्तान के नए विदेश सचिव के तौर पर बासित की नियुक्ति का फैसला किया है। वह एजाज अहमद चौधरी की जगह लेंगे, जिन्हें अमेरिका में पाकिस्तान का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नेतृत्व में हुई बैठक में यह फैसला किया गया। विदेश मंत्रालय का जिम्मा शरीफ के पास है। बासित की नियुक्ति संबंधित आधिकारिक घोषणा अगले हफ्ते होने की उम्मीद है।

58 वर्षीय बासित इस पद के दावेदारों में सबसे वरिष्ठ हैं। संयुक्त राष्ट्र के जेनेवा मुख्यालय में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि तहमीना जांजुआ, पाकिस्तान के पूर्व प्रोटोकॉल प्रमुख और फ्रांस के लिए देश के राजदूत गालिब इकबाल, डेनमार्क में देश के राजदूत मसरूर जुनेजो और ब्रिटेन के लिए पाकिस्तान के उच्चायुक्त सैयद इब्ने हसन पद के अन्य प्रमुख दावेदारों में शामिल थे। 
विज्ञापन


बासित को तीन साल पहले इस पद के लिए चुना गया था लेकिन तकनीकी कारणों से नियुक्ति नहीं हो पाई। इसके बजाए उन्हें भारत का उच्चायुक्त नियुक्त कर दिया गया था। इससे पहले वह जर्मनी में पाकिस्तान के राजदूत थे। खबर है कि पाकिस्तान अब्दुल बासित के लौटने के बाद भारत में नए उच्चायुक्त के बारे में फैसला करेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें