फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 माह के बच्चे पर हत्या की कोशिश का केस!

Thu, 03 Apr 2014 08:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में कानून का एक अजीब चेहरा सामने आया है। पुलिस ने 9 माह के एक बच्चे के खिलाफ हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


खास बात यह है बच्चे के खिलाफ पुलिस टीम पर आक्रमण करने का अरोप भी लगाया गया है।

जिस बच्चे पर हत्या की कोशिश का अरोप लगा है उसका नाम मूसा है। जानकारी के अनुसार मूसा को जिला सत्र न्यायाधीश रफाकत अली के सामने पेश किया गया जहां पर उसे जमानत तो दी गई लेकिन रिहा नहीं किया गया। अदालत ने मूसा को 12 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। साथ ही अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वह मूसा का बयान दर्ज करे।

इतना ही नहीं पुलिस से ने मूसा के साथ्ा उसके पिता अहमद को छापामार कर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

पाकिस्तान की एक पीड़ितों के लिए काम करने वाली परिषद के संचालक इरफान तरार का कहना है कि उस बच्चे को दोबारा की सुनवाई के दौरान न्यायालय में उपस्थित रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामले पर लाहौर एसपी राणा जबर ने कहा है कि पुलिस को बच्चे के खिलाफ मामले दर्ज करने में कुछ गलतफहमी रही होगी। उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर काशिफ अहमद को भी बच्चे के खिलाफ मामला दर्ज करने पर बर्खास्त कर दिया गया है।

बच्चे के पिता ने पाक मीडिया को बताया कि उनके इलाके में बिजली न आने पर करीब 25 लोगों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें