फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में 85 भारतीय मछुआरों को जेल, 14 नावों को भी किया जब्त

Mon, 06 Mar 2017 04:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
एजेंसी कराची। पाकिस्तान के जल क्षेत्र में मछली पकड़ने का प्रयास करने के कथित आरोप में गिरफ्तार किए गए कम से कम 85 भारतीय मछुआरों को जेल भेज दिया गया पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने रविवार को इन मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि सर क्रीक के पास मछुआरों को अरब सागर क्षेत्र को छोड़ देने को कहा गया मगर उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हमने 14 नावों को भी जब्त किया है जिन्हें आगे की कार्रवाई के लिए डॉक्स पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

डॉक्स पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शौकत अली ने कहा कि सोमवार  को भारतीय मछुआरों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और उन्होंने उन्हें जेल भेजे देने का आदेश दिया।
विज्ञापन


रविवार को एक भारतीय मछुआरा संगठन अब तक कुल गिरफ्तार किए गए मछुआरों की संख्या 94 बताई है। गौरतलब है कि इससे पहले 27 जनवरी को पाक ने 60 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने के साथ उनके 10 नावों को भी जब्त कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें