पाकिस्तान के परचिनार में शुक्रवार की सुबह जबरदस्त बम ब्लास्ट हुआ। इसमें 22 लोगों के मरने व 50 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। एरिया में मौजूद नजदीकी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।
5 killed, 30 injured in a blast in Pakistan's Parachinar: Pakistan media pic.twitter.com/dsuO6iLlaU
— ANI (@ANI_news) March 31, 2017
पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, भीड़भाड़ वाले नूर मार्केट में सुबह ब्लास्ट हुआ। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट की जगह से ही कुछ दूरी पर प्रसिद्ध इमामबाड़ा है। सुरक्षाबलों ने एरिया को चारोंतरफ से घेर लिया है। वहीं राहत सामग्री घटनास्थल पर भेज दी गई है।