फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर कानूनी रूप से मछली पकड़ने के आरोप पर पाक ने किया 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार

Fri, 15 Dec 2017 06:02 PM IST
एजेंसी, कराची
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा बल द्वारा गिरफ्तार किए गए 43 भारतीय मछुआरों का दावा है कि वे अरब सागर में पाक के प्रादेशिक जल में मछली पकड़ रहे थे। ये बात पोरबंदर मछुआरा नाव संघ के मनीष लोढ़ी ने कही है। 
विज्ञापन


बताते चलें कि पाकिस्तान ने 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनकी सात नौकाओं को भी जब्त कर लिया। एक अधिकारी ने बताया कि इन लोगों को कथित रूप देश की सीमा में गैर कानूनी रूप से मछली पकड़ने पर गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें- पाकिस्तान ने जाधव के परिवार को वीजा जारी करने का निर्देश दिया   43 Indian fishermen arrested by Pakistan Maritime Security Force,claiming they were fishing in Pakistan's territorial waters in Arabian Sea: Manish Lodhari,Porbandar fishermen boat association #Gujarat — ANI (@ANI) December 15, 2017
विज्ञापन


पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा बल (पीएमएसएफ) के प्रवक्ता ने कहा, ‘इन मछुआरों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया और इन लोगों को डॉक पुलिस को सौंप दिया गया।’ कमांडर वाजिद नवाज चौधरी ने कहा कि डॉक पुलिस इन मछुआरों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी। वहां से संभवत: इन सभी को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया जाएगा।

 पीएमएसएफ ने पिछले एक महीने के दौरान 144 भारतीय मछुआरों को कथित तौर पर गैर कानूनी तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मौजूदा गिरफ्तारी से इस साल गिरफ्तार होने वाले भारतीय मछुआरों की संख्या 400 से पार पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें