पठानकोट आतंकी हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों को पाकिस्तान की एक अदालत ने छह दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। वायुसेना के एयरबेस पर किए गए इस आतंकी हमले में कुछ दिन पहले ही एफआईआर दर्ज की गई थी।
डान अखबार की मानें तो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित गुजरानवाला में एटीसी-2 जज बुशरा जमां की अदालत में शनिवार को खालिद महमूद, इरशादुल हक और मोहम्मद शोएब को पेश किया गया।
न्यायाधीश जमां ने उन्हें छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया और तीनों को आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) के सुपुर्द कर दिया। उन्हें दो जनवरी को पंजाब स्थित पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।