फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में 28 निर्दलीय सांसदों ने चुनाव आयोग को पीटीआई से जुड़ने की सूचना दी

Fri, 10 Aug 2018 05:01 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Imran Khan
विज्ञापन

पाकिस्तान की नेशनल असेम्बली के निर्वाचित 28 निर्दलीय उम्मीदवारों ने गुरुवार को चुनाव आयोग को पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ से जुड़ने की सूचना दी जिससे अब इमरान खान की पार्टी महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित सीटों में अधिक सीटों पर दावा कर सकती है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने पहले कहा था कि निर्दलीय के तौर पर निर्वाचित उम्मीदवार नौ अगस्त तक अपनी पसंद की पार्टी में शामिल हो सकते हैं या निर्दलीय बने रहने का विकल्प चुन सकते हैं। राजनीतिक दलों को महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित 60 सीटों में से सीटें निर्वाचित सदस्यों की संख्या के आधार पर आवंटित की जाएंगी।

एक्सप्रेस न्यूज के अनुसार चूंकि चुनाव आयोग ने 849 निर्वाचन क्षेत्रों में से 815 में आम लोगों एवं विजेताओं को आधिकारिक रुप से अधिसूचित किया है और अधिसूचनाएं जारी की हैं , अब पार्टियों से जुड़ने की प्रक्रिया शुरु हुई है। अट्ठाइस निर्दलीयों के जुड़ने से खान की पार्टी के सांसदों की संख्या बढ़कर 144 हो गयी है। खान अगले हफ्ते पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री बनने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें