पाकिस्तान में पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में आज रात विस्फोट हो गया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पाकिस्तानी मीडिया ने कहा कि इस विस्फोट में 20 लोगों के घायल होने की खबर है।पाक मीडिया के रिपोर्टों के मुताबिक लाहौर में विस्फोट एक ट्रक में लगाए गए तात्कालिक विस्फोटक डिवाइस के कारण हुआ है।
Reports suggest that blast in Lahore was caused by an improvised explosive device planted in a truck: Pak media
— ANI (@ANI_news) August 7, 2017
पुलिस ने बताया कि विस्फोट लाहौर के बुंद रोड इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वहीं, वहां आपात स्थिति घोषित कर दी गई। हालांकि, विस्फोट के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है।
गौरतलब है कि राजधानी लाहौर में हाल के ही महीनों में कई आतंकी हमले देखने को मिले हैं। 24 जुलाई को एक तालिबानी आत्मघाती हमलावर ने यहां पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ के आवास और कार्यालय के नजदीक पुलिस की एक टीम पर हमला कर दिया था। जिसमें पुलिसकर्मी सहित 27 लोग मारे गये थे।
मालूम हो कि अप्रैल में लाहौर के बेडैन रोड पर जनसंख्या का आंकड़ा एकत्र करने वाली एक टीम पर एक आत्मघाती हमलावर ने हमला किया था, जिसमें छह लोग मारे गये थे।जबति 15 अन्य घायल हो गये थे। फरवरी में यहां पंजाब विधानसभा के निकट एक आत्मघाती हमले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित 14 लोग मारे गये थे।