फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौर में विस्फोट के कारण 20 लोग घायल

Tue, 08 Aug 2017 12:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
पाकिस्तान में पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में आज रात विस्फोट हो गया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पाकिस्तानी मीडिया ने कहा कि इस विस्फोट में 20 लोगों के घायल होने की खबर है।पाक मीडिया के रिपोर्टों के मुताबिक लाहौर में विस्फोट एक ट्रक में लगाए गए तात्कालिक विस्फोटक डिवाइस के कारण हुआ है।
विज्ञापन

  Reports suggest that blast in Lahore was caused by an improvised explosive device planted in a truck: Pak media — ANI (@ANI_news) August 7, 2017


पुलिस ने बताया कि विस्फोट लाहौर के बुंद रोड इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वहीं, वहां आपात स्थिति घोषित कर दी गई। हालांकि, विस्फोट के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है।

गौरतलब है कि राजधानी लाहौर में हाल के ही महीनों में कई आतंकी हमले देखने को मिले हैं। 24 जुलाई को एक तालिबानी आत्मघाती हमलावर ने यहां पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ के आवास और कार्यालय के नजदीक पुलिस की एक टीम पर हमला कर दिया था। जिसमें पुलिसकर्मी सहित 27 लोग मारे गये थे।
विज्ञापन


मालूम हो कि अप्रैल में लाहौर के बेडैन रोड पर जनसंख्या का आंकड़ा एकत्र करने वाली एक टीम पर एक आत्मघाती हमलावर ने हमला किया था, जिसमें छह लोग मारे गये थे।जबति 15 अन्य घायल हो गये थे। फरवरी में यहां पंजाब विधानसभा के निकट एक आत्मघाती हमले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित 14 लोग मारे गये थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें