फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में धमाका, 17 की मौत

Mon, 17 Dec 2012 11:10 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में अफगान सीमा से लगे कबायली इलाके में एक जोरदार धमाके में कम से कम सत्रह लोगों के मरने की खबर है। पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि धमाके में दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक ये धमाका खैबर इलाके में जमरूद शहर के पास एक भीड़-भाड़ वाले इलाके में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जमरूद शहर की एक बाजार में एक कार बम के फटने से ये धमाका हुआ। हालांकि कुछ रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि ये धमाका कुछ सरकारी दफ्तरों के करीब हुआ है।

घायल
घायलों को पेशावर के पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की ज़िम्मेदारी फ़िलहाल किसी संगठन ने नहीं ली है। अभी दो दिन पहले ही जमरूद से दस किलोमीटर पूर्व में पेशावर हवाई अड्डे पर सुरक्षाबलों और चरमपंथियों के बीच घंटों लड़ाई हुई थी जिसमें कई लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संघर्ष में कम से कम दस चरमपंथी मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर उज़बेक लड़ाके थे। इन हमलों की जिम्मेदारी पाकिस्तानी तालिबान ने ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें