फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: सजा देने के लिए 16 साल की लड़की को जिंदा जलाया

Thu, 05 May 2016 02:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
हत्या की जांच - फोटो : demo pics
विज्ञापन
पाकिस्तान में एक 16 साल की लड़की को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक लड़की को इसलिए जला दिया गया क्योंकि उसको सजा देनी थी। पुलिस इस मामले की अभी तहकीकात कर रही थी।
विज्ञापन


पाकिस्तान के एब्बॉटाबाद में लड़की को इसलिए जिंदा जल दिया गया क्योंकि वो किसी लड़के से शादी करने के लिए घर से भाग गई थी। इसके बाद 15 लोगों की पंचायत ने इस बाबत फैसला करते हुए लड़की को जिंदा जलाने का आदेश दे दिया।

लड़की का जला हुआ शरीर एक मारूति वेन में डोगा गली के निकट पाया गया। इस गाड़ी को गांव के निकट एक बस स्टॉप के पास पार्क किया गया था। पुलिस ने लाश को जांच के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृत लड़की एक लेबर की लड़की है।
विज्ञापन


लड़की के पिता का नाम रियासत है। डॉन के मुताबिक सुबह तीन बजे पुलिस को लड़की की लाश बरामद हुई। जहां से लड़की की लाश बरामद हुई है वहां पर पुलिस को ड्रग बरामद हुआ है। साथ ही वहां पेट्रोल भी पाया गया। इससे यह पता चल रहा है कि लड़की को पेट्रोल डालकर मारा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें