फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुशर्रफ की राह पर इमरान खान, तानाशाह के 12 करीबियों को मिली कैबिनेट में जगह

Mon, 20 Aug 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की सत्ता संभालने वाले तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के मुखिया इमरान खान ने 21 सदस्यों वाली अपनी कैबिनेट बनाई है। इसमें शामिल 12 सदस्य ऐसे हैं जो पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के समय में अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। जिन 21 लोगों के नामों की घोषणा हुई है। उनमें 16 मंत्री होंगे जबकि 5 खान के सलाहकार होंगे। यह बात पीटीआई के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने खान के 22वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद कहीं।

विज्ञापन


अपने ट्विटर अकाउंट पर चौधरी द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार वरिष्ठ राजनेता शाह महमूद कुरैशी विदेश मंत्री होंगे। कुरैशी पार्टी के उपाध्यक्ष भी हैं। वह साल 2008-2011 के बीच पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सरकार में विदेश मंत्री रह चुके हैं। 2008 में ही मुंबई पर आतंकी हमला हुआ था। वह उस समय नई दिल्ली में थे जब लश्कर-ए-तैयबा के 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने भारत की आर्थिक राजधानी पर हमला किया था।

परवेज खट्टक को रक्षा मंत्री, वहीं असद उमेर को वित्त मंत्री बनाया गया है। खट्टक 2013-18 के दौरान खैबर-पख्तूख्वां के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उसद उमेर पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद उमेर के बेटे हैं जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि नवगठित मंत्रिमंडल मंगलवार को शपथ लेगी। खान की कैबिनेट के 12 सदस्य जनरल मुशर्रफ के शासन में काम कर चुके हैं। नई कैबिनेट में मुशर्रफ के प्रवक्ता, अटॉर्नी और कोर टीम के सदस्य शामिल हैं। 
विज्ञापन


खट्टक और कुरैशी सहित पांच कैबिनेट मंत्री पूर्व में पाकिस्तान पीपुलिस पार्टी में मंत्रीपद संभाल चुके हैं। रावसपिंडी के शेख राशिद को रेल मंत्री बनाया गया है। वह मुशर्रफ के शासनकाल में इसी पद पर काबिज रहे थे। तीन महिलाओं को खान की कैबिनेट में जगह मिली है। उनके नाम हैं- शीरीन मजारी, जुबैदा जलाल और फहमिदा म्रिजा। जिन पांच लोगों को खान में अपना सलाहकार बनाया है उनमें पूर्व बैंकर इशरत हसन, उद्योगपति अब्दुल रज्जाक और बाबर अवान हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें