फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने 11 आतंकियों को दी फांसी, तीन को उम्रकैद

Sat, 05 May 2018 05:16 PM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा
विज्ञापन

पाकिस्तान ने 60 लोगों की हत्या के दोषी 11 कट्टर आतंकियों को फांसी दे दी है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। पाकिस्तान की विशेष सैन्य अदालत ने इन आतंकियों को 36 नागरिकों और 24 सशस्त्र बलों के जवानों की हत्या का दोषी माना था। इसके अलावा इन्हें 142 लोगों के घायल होने के लिए भी जिम्मेदार ठहराया गया था।

विज्ञापन


हथियार और गोला-बारूद किया था बरामद
पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मुताबिक इन आतंकियों से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था। ये सभी आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे। इसके अलावा इन्हें कानून प्रवर्तन एजेंसियों, सशस्त्र बलों के जवानों, मालकंद विश्वविद्यालय पर हमलों के साथ ही निर्दोष लोगों की हत्या का दोषी पाया गया था। 

विधायक इमरान खान मोहिंद की हत्या के थे दोषी
इन आतंकियों ने खैबर-पख्तूनख्वा विधानसभा सदस्य इमरान खान की हत्या की थी। आईएसपीआर ने बताया कि सभी आतंकियों ने अदालत में अपने अपराध कुबूल किए, जिसके बाद इन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी। शनिवार को इन्हें फांसी दे दी गई। इसके अलावा तीन आतंकियों को उम्रकैद की सजा भी सुनाई गई है।
विज्ञापन


पहले भी दी गई आतंकियों को फांसी :
- 15 जनवरी, 2015 को आतंकरोधी अदालत द्वारा दोषी ठहराए गए दो आतंकियों को पाकिस्तान ने फांसी पर चढ़ा दिया। कराची में आतंकरोधी अदालत ने इन्हें सेवानिवृत्त डीएसपी सैयद साबिर हुसैन शाह और उनके बेटे सैयद आबिद हुसैन शाह की हत्या का दोषी माना था।

- 25 अप्रैल, 2017 को सैन्य अदालत द्वारा आतंकवाद संबंधी अपराधों में दोषी करार चार आतंकियों को फांसी पर चढ़ा दिया।

- मई 2017 में तहरीक-ए-तालिबान के चार आतंकियों को फांसी दी गई थी। ये आतंकी सैदू शरीफ हवाई अड्डे पर हमला करने, निर्दोष नागरिकों की हत्या करने, सशस्त्र बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर हमले के दोषी पाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें