फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: महिला ने बनवाया जाली मृत्यु प्रमाणपत्र, लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से ऐंठे 11 करोड़ रुपये

Sat, 05 Dec 2020 08:11 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाकिस्तानी मुद्रा
विज्ञापन

पाकिस्तान में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक महिला ने जाली मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर कंपनी से 1.5 मिलियन डॉलर (लगभग 11 करोड़ रुपये) का लाइफ इंश्योरेंस हासिल कर लिया। ऐसा करने के लिए उसने अधिकारियों को रिश्वत दी। 

विज्ञापन


मामला साल 2011 का जब महिला ने पाकिस्तान में डॉक्टर सहित कुछ स्थानीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत दी और उसके नाम पर जारी किया हुआ मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया। दस्तावेजों में इस बात का भी उल्लेख किया गया कि महिला को दफनाया गया है। 


अधिकारी ने कहा, इस प्रमाणपत्र का उपयोग करते हुए उसके बच्चों ने 1.5 मिलियन डॉलर (लगभग 23 करोड़ पाकिस्तानी रुपए) के दो लाइफ इंश्योरेंस भुगतान करने का का दावा पेश किया। 
विज्ञापन


मृत घोषित किए जाने के बाद खारबे नाम की इस महिला ने कराची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कम से कम 10 बार विदेश यात्रा की। जाहिर तौर पर उसने ऐसा करने के लिए जाली दस्तावेजों का प्रयोग किया होगा, लेकिन कोई भी एयरलाइन धोखाधड़ी का पता लगाने में सक्षम नहीं हो पाई। 

अधिकारी ने कहा, उसने कुछ पांच देशों का दौरा किया, लेकिन हर बार वह पाकिस्तान लौट आई। उन्होंने बताया कि अमेरिकी अधिकारियों ने हमें इस महिला के बारे में सतर्क किया और हमने इस बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की जांच शुरू की। 

एफआईए मानव तस्करी सेल ने अब महिला, उसके बेटे और बेटी और एक डॉक्टर सहित कुछ स्थानीय सरकारी अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए हैं।     

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें