फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehbaz Sharif: निकल गई पाकिस्तान की हेकड़ी; शहबाज शरीफ बोले- भारत के साथ सार्थक बातचीत के लिए तैयार

Wed, 23 Jul 2025 09:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
शहबाज शरीफ, पाकिस्तानी पीएम - फोटो : X @CMShehbaz
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर भारत से नरम रुख अपनाने की गुहार लगाई है। उन्होंने बुधवार को कहा कि उनका देश सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए भारत के साथ सार्थक बातचीत के लिए तैयार है। शरीफ ने ब्रिटिश उच्चायुक्त जेन मैरियट से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की।

विज्ञापन


दरअसल, जेन मैरियट पाकिस्तान में प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शहबाज शरीफ से मुलाकात की। दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ दक्षिण और पश्चिम एशिया की क्षेत्रीय स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की। शहबाज ने पाकिस्तान-भारत गतिरोध के दौरान तनाव कम करने में ब्रिटेन की मदद का जिक्र किया। हालांकि, वे इस बात से बचते रहे कि उनके मुल्क की सेना ने भारत के सामने घुटने टेक दिए थे। उन्होंने दोहराया कि पाकिस्तान सभी लंबित मुद्दों पर भारत के साथ सार्थक बातचीत के लिए तैयार है।

'ऑपरेशन सिंदूर' ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर
पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को पाकिस्तान के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इन हमलों के बाद चार दिनों तक भीषण संघर्ष चला। इसके बाद 10 मई को दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी। भारत के करारे जवाब से परेशान पाकिस्तान ने भारतीय सेना से संघर्ष विराम की गुहार लगाई थी। 
विज्ञापन

 
भारत की दो टूक
इस बीच भारत ने स्पष्ट कर दिया था कि वह पाकिस्तान के साथ केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बातचीत करेगा।

पाकिस्तान-ब्रिटेन संबंधों पर क्या बोले?
पाकिस्तान-ब्रिटेन संबंधों पर शहबाज ने द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच हाल ही में हुई व्यापार वार्ता से दोनों पक्षों के लिए पारस्परिक रूप से लाभकारी अवसर पैदा होंगे। उन्होंने ब्रिटेन सरकार की ओर से ब्रिटेन से आने-जाने वाली पीआईए उड़ानों को फिर से शुरू करने के हालिया फैसले का स्वागत किया। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने किंग चार्ल्स तृतीय और प्रधानमंत्री कीर स्टारमर को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें