फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिलगित-बाल्टिस्तान को पूर्ण राज्य का दर्जा देगा पाकिस्तान, संवैधानिक अधिकार देने पर भी सहमति

Fri, 18 Sep 2020 03:28 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
Imran Khan - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पाकिस्तान ने गिलगित-बाल्टिस्तान के दर्जे को बढ़ाकर इसे एक पूर्ण प्रांत बनाने का फैसला किया है। पाक मीडिया में गुरुवार को एक वरिष्ठ मंत्री के हवाले से दी गई रिपोर्ट में यह बात कही गयी। जबकि भारत पहले ही पाकिस्तान को स्पष्ट शब्दों में यह बता चुका है कि केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर, लद्दाख समेत गिलगित-बाल्टिस्तान के क्षेत्र भारत का अभिन्न अंग हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों में ठोस बदलाव करने के इस्लामाबाद के प्रयासों का विरोध करते हुए मई में भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि पाकिस्तान की सरकार या न्यायपालिका का गैर कानूनी तरीके से कब्जाए गए इन इलाकों पर कोई अधिकार नहीं है।

इसमें कहा गया था कि भारत इस तरह की कार्रवाई को और भारत के जम्मू-कश्मीर के पाकिस्तान द्वारा कब्जाए गए इलाकों में ठोस बदलाव करने के प्रयासों को पूरी तरह से खारिज करता है। भारत ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को गैर कानूनी तरीके से कब्जाए इन इलाकों को तुरंत खाली कर देना चाहिए। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक कश्मीर एवं गिलगित-बाल्टिस्तान के मामलों के मंत्री अली अमीन गंडापुर ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान जल्द ही क्षेत्र का दौरा करेंगे और गिलगित-बाल्टिस्तान को पूर्ण प्रांत का दर्जा देने की औपचारिक घोषणा करेंगे
विज्ञापन

 
संवैधानिक अधिकार देने पर भी सहमति
पाकिस्तान के मंत्री अली अमीन गंडापुर ने कहा कि गिलगित-बाल्टिस्तान को नेशनल एसेंबली और सीनेट समेत सभी संवैधानिक संस्थाओं में पर्याप्त सीटें दी जाएंगी। गंडापुर ने कहा, ‘सभी पक्षकारों से विचार के बाद संघीय सरकार ने गिलगित-बाल्टिस्तान को संवैधानिक अधिकार देने पर सैद्धांतिक सहमति जताई है। साथ ही चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीसीई) के तहत मोकपोंदास विशेष आर्थिक क्षेत्र पर भी काम शुरू किया जाएगा।’

आतंकवाद के आरोप में पाक डॉक्टर का अमेरिका में परीक्षण
वाशिंगटन। पाकिस्तान के एक डॉक्टर पर आईएस से जुड़े होने और अमेरिका में ‘लोन वुल्फ’ हमला करवाने की साजिश रचने का आरोप है। डॉक्टर मुहम्मद मसूद पर विदेशी आतंकी संगठन को सहायता मुहैया कराने का भी आरोप है। वह 19 मार्च को गिरफ्तारी के बाद से मिनियापोलिस-सेंट पॉल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में है।

संघीय न्यायाधीश के आदेश के अनुसार मसूद पर मुकदमा चलने की स्थिति में वह अपना बचाव कर सकने में सक्षम है या नहीं यह जानने के लिए उसका मनोवैज्ञानिक परीक्षण किया जाएगा। मसूद के वकील ने बताया कि वह अदालत की कार्यवाही नहीं समझ सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें