फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान में हिंदू लड़की की बरामदगी की मांग पर प्रदर्शन; ईशनिंदा के मामले में पुलिस स्टेशन पर हमला

Sun, 21 Jul 2024 07:17 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, कराची/ओकारा

सार

7 वर्षीय प्रिया कुमारी के 19 अगस्त, 2021 को पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में सुक्कुर के पास संगरार में घर के पास से मुहर्रम आशूरा जुलूस में शर्बत परोसते समय गायब होने की रिपोर्ट है। उसे ढूंढते हुए थक चुके उसके माता-पिता, राज कुमार पाल और उनकी पत्नी वीना कुमारी ने कराची के क्लिफ्टन इलाके में प्रसिद्ध तीन तलवार स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
अमर उजाला ग्राफिक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पाकिस्तान के सिंध प्रांत से गायब हुई एक हिंदू लड़की के माता-पिता ने उसके रहस्यमय ढंग से लापता होने के बाद बरामदगी की मांग पर कराची में विरोध प्रदर्शन किया। 7 वर्षीय प्रिया कुमारी के 19 अगस्त, 2021 को पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में सुक्कुर के पास संगरार में घर के पास से मुहर्रम आशूरा जुलूस में शर्बत परोसते समय गायब होने की रिपोर्ट है।

विज्ञापन


उसे ढूंढते हुए थक चुके उसके माता-पिता, राज कुमार पाल और उनकी पत्नी वीना कुमारी ने कराची के क्लिफ्टन इलाके में प्रसिद्ध तीन तलवार स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया। इसका मकसद लोगों को याद दिलाना था कि उनकी बेटी अभी भी बरामद नहीं हुई है। राज ने कहा, उन्होंने हमसे फिर वादा किया है कि वे हमारी बेटी की तलाश कर रहे हैं और वह जल्द ही बरामद हो जाएगी। इसके बाद माता-पिता ने अपना विरोध खत्म कर दिया। एजेंसी

ईशनिंदा के मामले में पुलिस स्टेशन पर हमला
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ओकारा में बहलोलपुर गांव में ईशनिंदा की घटना के बाद पुलिस स्टेशन पर हमला करने की कोशिश में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले में 134 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मस्जिद के पास पवित्र पुस्तक के पन्नों को जलाने के बाद पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन इस बीच पुलिस स्टेशन पर भीड़ ने संदिग्ध को उन्हें सौंपने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें