फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: दो दिवसीय UAE दौरे पर जाएंगे पीएम शहबाज शरीफ, सात साल बाद पीएमएल-एन अध्यक्ष बनेंगे नवाज शरीफ

Fri, 26 Apr 2024 09:44 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

Pakistan: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ दो दिन के दौरे पर सऊदी अरब जाएंगे। वहां वह विश्व आर्थिक मंच की बैठक में हिस्सा लेंगे। उधर पूर्व पीएम नवाज शरीफ सात साल बाद पीएमएल-एन अध्यक्ष बनेंगे। 

विज्ञापन
पाकिस्तान का झंडा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ विश्व आर्थिक मंच में भाग लेने के लिए रविवार को सऊदी अरब की यात्रा करेंगे और नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। इसकी घोषणा शुक्रवार को की गई। 28 और 29 अप्रैल को विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की ‘वैश्विक सहयोग, विकास और ऊर्जा’ पर विशेष बैठक खाड़ी देश रियाद में होगी। विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने साप्ताहिक ब्रीफिंग में कहा कि विदेश मंत्री इशाक डार इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ होंगे। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और डब्ल्यूईएफ के संस्थापक प्रोफेसर क्लॉस श्वाब ने पाकिस्तान के पीएम और विदेश मंत्री को आमंत्रित किया है।

विज्ञापन

 

सात साल बाद पीएमएल-एन के अध्यक्ष बनेंगे नवाज शरीफ
पाकिस्तान के तीन बार के पूर्व पूर्व पीएम नवाज शरीफ अपनी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पीएमएल-एन के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि 11 मई को पार्टी नेतृत्व की बैठक में 74 वर्षीय नवाज को सत्तारूढ़ पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा। सात साल पहले 2017 में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पनामा पेपर्स के खुलासे से संबंधित मामलों में कथित भ्रष्टाचार के लिए नवाज को प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया। पीएमएल-एन के पंजाब अध्यक्ष राणा सनाउल्लाह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पार्टी की बैठक में नवाज शरीफ को दोबारा पार्टी का अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया है।

 

पाकिस्तान में रहने वाले अफगान शरणार्थियों के निर्वासन की सीमा बढ़ाई गई
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पंजीकरण प्रमाण (पीओआर) कार्ड के साथ देश में रहने वाले अफगान शरणार्थियों के निर्वासन के लिए समय सीमा 30 जून तक बढ़ा दी। सरकार द्वारा पिछले साल 1 नवंबर तक सभी शरणार्थी अफगान नागरिकों को पाकिस्तान छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया था। इसके बाद से पाकिस्तान में रह रहे अवैध अफगान शरणार्थियों का निर्वासन जारी है। पीओआर अफगान शरणार्थियों के लिए एक पहचान पत्र है, जो उन्हें कानूनी रूप से पाकिस्तान में रहने का अधिकार देता है। इसे पाकिस्तान के राष्ट्रीय डेटाबेस और पंजीकरण प्राधिकरण (NADRA) द्वारा जारी किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) के साथ पंजीकृत होने के बाद अफगान शरणार्थियों को पीओआर जारी किए जाते हैं। प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में एक कैबिनेट बैठक में, पाक सरकार ने यह भी कहा कि पीओआर वाले अफगानों को तीसरे चरण में अफगानिस्तान वापस भेजा जाएगा।

 

पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने कहा- नकारात्मक प्रचार से नहीं रुकेगा देश का विकास 
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर ने कहा है कि एक ‘संयुक्त टीम पाकिस्तान’ की मदद से हम नकारात्मक ताकतों को हरा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सोशल मीडिया पर नकारात्मक प्रचार हो रहा है, उससे देश का विकास और समृद्धि नहीं रुक सकती। ग्रीन पाकिस्तान इनिशिएटिव सम्मेलन को संबोधित करते हुए जनरल मुनीर ने कहा कि देश के सशस्त्र बल पाकिस्तान के विकास और समृद्धि में बाधा डालने वाली सभी ताकतों को हरा देंगे। उन्होंने कहा कि यह समय नकारात्मक ताकतों को खारिज कर पाकिस्तान की विकास यात्रा पर ध्यान केंद्रित करने का है।

विज्ञापन

पाकिस्तान ने भारत से किया यह आग्रह
भारतीय नेताओं द्वारा चुनावी मौसम में पाकिस्तान का नाम लेने पर पड़ोसी देश तिलमिलाया हुआ है। पाकिस्तान ने आग्रह किया है कि भारतीय नेता से चुनावी मौसम में अपने भाषणों में पाकिस्तान का नाम लेना बंद करें। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा कि भारतीय राजनेता चुनावी उद्देश्यों के लिए पाकिस्तान को घसीटने की प्रथा बंद करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें