फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: हेलेन मैरी रॉबर्ट्स बनीं पाकिस्तानी सेना की पहली अल्पसंख्यक महिला ब्रिग्रेडियर, पीएम शरीफ ने दी बधाई

Sun, 02 Jun 2024 05:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
हेलेन मैरी रॉबर्ट्स - फोटो : X/United Nations Pakistan
विज्ञापन
हेलेन मैरी रॉबर्ट्स पाकिस्तानी सेना की पहली अल्पसंख्यक समुदाय की महिला ब्रिगेडियर बनीं। ब्रिगेडियर रॉबर्ट्स पाकिस्तानी ईसाई समुदाय की सदस्य है। देश की पहली अल्पसंख्यक समुदाय की महिला ब्रिगेडियर बनकर उन्होंने इतिहास रच दिया। पिछले साल रावलपिंडी में क्रिसमस के मौके पर सेनाध्यक्ष जनरल असीम मुनीर ने पाकिस्तान के विकास में ईसाई समुदाय की भूमिका की सराहना की थी। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बताया कि पूरे देश ने ब्रिगेडियर रॉबर्ट्स को बधाई दी। उन्होंने ब्रिगेडियर रॉबर्ट्स को उनकी कड़ी मेहनत के लिए सराहा। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कानून मंत्री ने की अल्पसंख्यक समुदाय के जजों को उच्च न्यायपालिका में शामिल करने की पैरवी

पाकिस्तान के कानून मंत्री आजम नजीर तरार ने अल्पसंख्यक समुदाय के न्यायधीशों को पाकिस्तानी उच्च न्यायपालिका में शामिल करने की पैरवी की। शनिवार को जस्टिस केआर कॉर्नेलियस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए तरार ने पाकिस्तान में धार्मिक स्वतंत्रता और अल्पसंख्यक अधिकारों के महत्व पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने देश की उच्च न्यायपालिका में अल्पसंख्यक समुदाय के न्यायधीशों को शामिल करने की इच्छा व्यक्त की।

आजम नजीर तरार ने कहा कि पाकिस्तान का संविधान पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देता है। उन्होंने अल्पसंख्यक अधिकार आयोग का गठन करने और अल्पसंख्यक कानून अधिकारियों और कनूनी सलाहकारों के लिए आरक्षण देने पर जोर दिया। सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस मनसूर अली शाह ने तरार की इस अपील का समर्थन किया और साथ ही अल्पसंख्यक जजों की नियुक्ति की पैरवी भी की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें