फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक पलटा, कहा उद्घाटन की तारीख तय नहीं 

Thu, 10 Oct 2019 04:25 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
kartarpur
विज्ञापन
करतारपुर कॉरिडोर के उ्दघाटन पर पाकिस्तान अपने बयान से पलटता नजर आ रहा है। पाक ने गुरुवार को कहा कि बहुप्रतीक्षित करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन की कोई तारीख अभी तक तय नहीं हुई है। 
विज्ञापन


इससे पहले पाक ने गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती के मद्देनजर समय पर उद्घाटन करने का आश्वासन दिया था। इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने भारतीय सिखों को 9 नवंबर से यात्रा की अनुमति देने की बात कही थी। 

मगर अब वह इस बात से मुकर गया है। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर प्रधानमंत्री इमरान खान के वादे के मुताबिक समय से पूरा होगा। इसका समय पर उद्घाटन हो जाएगा। मगर वह अभी कोई तारीख् नहीं बता सकते क्योंकि अभी यह तय नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भरोसा जताया कि 12 नवंबर को गुरु नानक जयंती के मौके पर यह गलियारा खोल दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें