फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान में बंधक बनाए गए ट्रेन यात्री छुड़ाए गए; सभी बलूच लड़ाके मार गिराने का दावा

Wed, 12 Mar 2025 07:19 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बलूचिस्तान

सार

क्वेटा से पेशावर के लिए रवाना हुई जफर एक्सप्रेस को बीएलए के लड़ाकों ने मंगलवार दोपहर 1:30 बजे सिब्बी रेलवे स्टेशन से पहले अपने कब्जे में ले लिया था। लड़कों ने बोलान में माशफाक टनल के पास रेल पटरी उड़ा दी थी और ट्रेन के रुकते ही उस पर कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन
ट्रेन हाईजैक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की सेना ने अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बंधक बनाए गए सभी ट्रेन यात्रियों को छुड़ा लिए जाने का दावा किया है। सेना ने कहा कि बलूच विद्रोहियों ने बंधक बनाए गए 21 यात्री और चार सैनिक मारे गए हैं। इससे पहले, सुरक्षा बलों ने 190 यात्रियों को छुड़ाए जाने की बात कही थी। वहीं, ट्रेन को अगवा करने वाले बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने 50 बंधकों की हत्या करने का दावा किया था।

विज्ञापन

सुरक्षा से जुड़े सूत्रों ने कहा था कि ट्रेन को अगवा करने वाले लड़ाके सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। उसी के जरिये वे अपने हैंडलरों से संपर्क में थे। बीएलए ने मंगलवार को धमकी दी थी कि यदि अधिकारी बलूच राजनीतिक कैदियों, कार्यकर्ताओं और लापता व्यक्तियों को 48 घंटे की भीतर रिहा नहीं करते हैं तो वे बंधकों को मारना शुरू कर देंगे। उनका कहना था कि इन लोगों को सेना ने अगवा कर लिया है। ट्रेन में सवार एक लड़ाके ने एक टेलीग्राम संदेश में कहा था कि हम अपनी मातृभूमि के लिए अपना खून बहा रहे हैं। इस संदेश में खनिज समृद्ध बलूचिस्तान के लोगों से पाकिस्तान सरकार के खिलाफ समूह की लड़ाई में शामिल होने का आग्रह किया गया।

मंगलवार को ट्रेन पर किया हमला
मंगलवार सुबह 9 बजे क्वेटा से पेशावर के लिए रवाना हुई जफर एक्सप्रेस को बीएलए के लड़ाकों ने दोपहर 1:30 बजे सिब्बी रेलवे स्टेशन से पहले अपने कब्जे में ले लिया था। लड़ाकों ने बोलान में माशफाक टनल के पास रेल पटरी उड़ा दी थी और ट्रेन के रुकते ही उस पर कब्जा कर लिया था। बीएलए ने 30 पाकिस्तान सैनिकों को मार गिराने का दावा किया था।

विज्ञापन


संबंधित वीडियो


48 घंटे का अल्टीमेटम
बीएलए ने मंगलवार को धमकी दी थी कि यदि अधिकारी बलूच राजनीतिक कैदियों, कार्यकर्ताओं और लापता व्यक्तियों को 48 घंटे की भीतर रिहा नहीं करती है तो वे बंधकों को मारना शुरू कर देंगे। उनका कहना है कि इन लोगों को सेना ने अगवा कर लिया है। ट्रेन में सवार इसके एक लड़ाके ने एक टेलीग्राम संदेश में कहा, "कामरेड आपके लिए, इस मातृभूमि के लिए अपना खून बहा रहे हैं।" इस संदेश में खनिज समृद्ध बलूचिस्तान के लोगों से पाकिस्तान सरकार के खिलाफ समूह की लड़ाई में शामिल होने का आग्रह किया गया।

मंगलवार को ट्रेन पर किया हमला
मंगलवार सुबह 9 बजे क्वेटा से पेशावर के लिए रवाना हुई जफर एक्सप्रेस को बीएलए के लड़कों ने दोपहर 1:30 बजे सिब्बी रेलवे स्टेशन से पहले अपने कब्जे में ले लिया था। लड़कों ने बोलान में माशफाक टनल के पास रेल पटरी उड़ा दी थी और ट्रेन के रुकते ही उस पर कब्जा कर लिया था। ट्रेन के नौ कोच में 500 यात्री सवार थे। हालांकि, सुरक्षा बलों ने कहा था कि ट्रेन के रवाना होते समय उसमें 425 यात्री सवार थे। बीएलए लड़कों ने कुछ यात्रियों को छोड़ दिया था और 30 पाकिस्तान सैनिकों को मार गिराने का दावा किया था। हालांकि, पाकिस्तान सरकार की तरफ से हताहतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें