फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghanistan: अफगानिस्तान में हुई थी पाकिस्तान के कार्यवाहक राजदूत की हत्या की कोशिश, चार महीने बाद वापस लौटे

Tue, 18 Apr 2023 11:39 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,

सार

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी और कार्यवाहक अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी के बीच फोन पर बातचीत के बाद निजामनी की वापसी हुई।
विज्ञापन
उबैदुर रहमान निजामनी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के कार्यवाहक राजदूत उबैदुर रहमान निजामनी चार महीने से अधिक समय के बाद सोमवार को काबुल लौट आए हैं। कहा जा रहा है कि यह फैसला दोनों देशों के बीच हुई बातचीत के बाद लिया गया है। 

विज्ञापन

 

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पाकिस्तानी प्रभारी उबैदुर रहमान निजामानी के लौटने की जानकारी विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने दी है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी और कार्यवाहक अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी के बीच फोन पर बातचीत के बाद निजामनी की वापसी हुई। वहीं मुत्तकी अगले महीने इस्लामाबाद दौरे पर जा सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तानी दूत को वापस भेजने का फैसला फोन पर बातचीत के दौरान किया गया था।
 

गौरतलब है, दो दिसंबर को अफगानिस्तान के काबुल में पाकिस्तानी दूतावास पर हमला हुआ था। इस हमले में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के कार्यवाहक राजदूत उबैदुर रहमान निजामनी को निशाना बनाया गया था। हालांकि वह बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी के पैरों में गोलियां लग गई थीं। पाकिस्तान ने हमले के बाद अपने राजनयिक को वापस बुला लिया था और तालिबान से अपने दूतावास की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। वहीं इस हमले के लिए तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) आतंकवादी समूह को जिम्मेदार ठहराया गया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें