फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: पाक में लोगों को मुफ्त मिलेगी वैक्सीन, अगले साल अप्रैल से शुरू होगा अभियान

Thu, 03 Dec 2020 06:06 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

पाकिस्तान सरकार अपने नागरिकों को कोरोना वायरस की वैक्सीन मुफ्त में उपलब्ध कराएगी और इसके लिए अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है, जिसे अगले साल अप्रैल में शुरू किया जा सकता है। यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी। संसदीय स्वास्थ्य सचिव नौशीन हामिद ने कहा कि पाकिस्तान की सत्ताधारी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार ने वैक्सीन की खुराकों की खरीद की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन


हामिद ने एक ट्वीट में कहा, 'पीटीआई सरकार लोगों को मुफ्त में कोरोना वायरस वैक्सीन उपलब्ध कराएगी। सरकार 2021 की दूसरी तिमाही से टीकाकरण शुरू कर देगी।' उन्होंने कहा कि चीन की वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल का तीसरा चरण अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है और जल्द ही इसकी खुराक उपलब्ध होगी। पाक कैबिनेट ने मंगलवार को वैक्सीन खरीद के लिए 15 करोड़ डॉलर की राशि को अनुमति दी थी।


बता दें कि पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में 3499 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 44 लाख 6810 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना से 39 लोगों की मौत हुई है। अब तक पाक में कोरोना से कुल 8,205 लोगों की मौत हो चुकी है। तीन लाख 47 हजार लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं और 2469 लोग गंभीर स्थिति में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें