फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन से जल्द ही पाकिस्तान निर्वासित होंगे पूर्व पीएम शरीफ, सरकार करेगी ब्रिटेन से अनुरोध

Mon, 02 Mar 2020 06:16 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, लाहौर
विज्ञापन
लंदन में इलाज करवा रहे पूर्व पीएम नवाज शरीफ
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ब्रिटेन में अपना इलाज करवा रहे हैं। हाल ही में, उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वह एक रेस्तंरा में खाना खाते दिख रहे थे। इसके बाद विपक्षी पार्टियों ने इस मुद्दे पर इमरान सरकार की जमकर आलोचना की थी। 

विज्ञापन


वहीं, एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि पाकिस्तान नवाज शरीफ के निर्वासन के लिए ब्रिटेन की सरकार से अनुरोध करेगा। साथ ही अधिकारी ने आरोप लगाया कि देश से फरार पूर्व प्रधानमंत्री लंदन में रहकर अपनी बीमारी का बहाना बना रहे हैं। 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार फिरदौस आशिक अवान ने 70 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री की स्वास्थ्य पर संदेह जताते हुए कहा कि पिछले तीन महीनों में शरीफ की ना तो दिल की सर्जरी हुई ना ही वह किसी आपात स्थिति में अस्पताल में भर्ती हुए हैं। 
विज्ञापन


लाहौर हाईकोर्ट ने शरीफ को चिकित्सा हालात पर चार सप्ताह के लिए विदेश में इलाज करवाने की अनुमित दी थी, जिसके बाद वह पिछले साल नवंबर में इलाज के लिए लंदन गए थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें