फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने ईशनिंदा से जुड़ा कंटेंट हटाने को लेकर गूगल और विकिपीडिया को दी धमकी

Sun, 27 Dec 2020 12:18 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
गूगल - फोटो : google
विज्ञापन

पाकिस्तान ने गूगल और विकिपीडिया को इस्लाम के बारे में अपमानजनक और ईशनिंदात्मक कंटेट को लेकर धमकी दी है। पाकिस्तान की नियामक संस्था पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी (पीटीए) ने गूगल और विकिपीडिया से इस्लाम या इस्लाम के पैगंबर के बारे में विवादित सामग्री तुरंत हटाने को कहा है।

विज्ञापन


पीटीए ने विकिपीडिया पर मौलाना मिर्जा मसरूर अहमद के पेज को लेकर आपत्ति की है जिसमें उन्हें इस्लाम का 'खलीफा' बताया गया है। मिर्जा मसरूर अहमद, अहमदिया मुस्लिम समुदाय के धार्मिक नेता हैं और पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय को मुसलमान के तौर पर मान्यता नहीं मिली है। इसके साथ ही गूगल प्ले स्टोर पर कुरान की बिना सत्यापित प्रति को लेकर भी आपत्ति जताई गई है।


पीटीए ने मिर्जा मसरूर को विकिपीडिया पर मुस्लिम बताने के साथ ही उस पेज पर दी गई तमाम जानकारियों को भ्रामक और गलत बताते हुए तुरंत हटाने को कहा है। पाकिस्तानी नियामक संस्था ने आगे कहा है कि अगर ये प्लेटफॉर्म इन गलितयों को ठीक नहीं करते हैं तो इनके खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक क्राइम प्रिवेंशन एक्ट 2016 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


टिकटॉक, टिंडर और  ग्रिंडर पर लगा है प्रतिबंध
हाल के महीनों में पाकिस्तान में इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों पर नियंत्रण बढ़ा है। पाकिस्तान की सरकार ने एक मसौदे को मंजूरी देकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अधिक नियंत्रण करने की कोशिश की है। नीति के आलोचकों का कहना है कि सरकार डिजिटल माध्यमों पर सेंशरशिप की कोशिश कर रही है।

पाकिस्तान सरकार के इस कदम का मानवाधिकार समूहों और टेक कंपनियों ने विरोध किया था। उनका कहना है कि ऐसा करके सरकार और पाकिस्तान की सेना अपने खिलाफ हो रही आलोचनाओं को रोकने के लिए डिजिटल स्पेस को नियंत्रित करना चाहती है।

इसी साल पाकिस्तान सरकार ने आपत्तिजनक कंटेंट का आरोप लगाकर वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक को बंद कर दिया था। इसके एक सप्ताह पहले 'अनैतिक' और 'अशोभनीय' सामग्री को प्रतिबंधित करने के लिए टिंडर और ग्रिंडर समेत कई लोकप्रिय डेटिंग एप को अश्लील कंटेंट वाला बताते हुए बंद कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें