फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा प्रात में आतंकियों ने गश्ती दल पर हमला किया, एक पुलिसकर्मी की मौत

Sun, 09 May 2021 10:10 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, पेशावर।

सार

स्थानीय पुलिस थाने के एसएचओ नवीद नवाज ने कहा कि आतंकियों ने उस समय पुलिस के वाहन को निशाना बनाया, जब वे लक्की मारवात जिले में इंडस राजमार्ग पर नियमित गश्त पर थे।
विज्ञापन
terrorist - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को अज्ञात आतंकियों ने पुलिस के गश्ती वाहन पर गोलीबारी की। इस हमले में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस थाने के एसएचओ नवीद नवाज ने कहा कि आतंकियों ने उस समय पुलिस के वाहन को निशाना बनाया, जब वे लक्की मारवात जिले में इंडस राजमार्ग पर नियमित गश्त पर थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमले में पुलिस उप निरीक्षक मोहम्मद शाह की मौत हो गई जबकि जवाबी गोलीबारी में पुलिस ने दो आतंकियों को मार गिराया। वहीं, एक अन्य घटना में आतंकवाद रोधी विभाग पुलिस ने खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में तीन वांछित आंतकियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें