फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: घर के अंदर हुए विस्फोट में छह मरे, दो घायल; पोलियो टीकाकरण के दौरान गोलीबारी में एक जवान की मौत

Thu, 01 Jun 2023 04:57 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल के कुछ सालों में आतंकवादियों ने टीकाकरण टीमों के इस वायरस को खत्म करने के प्रयासों को गंभीर रूप से बाधित किया है। पाकिस्तान उन देशों में से एक हैं जहां अभी भी पोलियो पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक घर में धमाका - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गुरुवार को एक घर में हुए विस्फोट से छह लोगों की मौत हो गई। यह घटना प्रांत के कोट अडू जिले की है।
विज्ञापन


मुज्जफरगढ़ जिले के पुलिस अफसर सैयद हसनैन हैदर ने बताया- "मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। वे कबाड़ बेचने का कारोबार करते थे।" 

इस विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई, वहीं दो बुरी तरह से जख्मी है। पुलिस के अनुसार परिवार वाले कबाड़ की सपाई कर रहे थे जब यह विस्फोट हुआ। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मरने वालों में दो महिलाएं, दो पुरुष और दो बच्चे, जिसमें एक दो साल का बच्चा भी शामिल हैं। 

हैदर ने कहा कि विस्फोट के कारणों की जांच जारी है। इस घटना के बाद पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री मोहसीन नक्वी ने शोक जताया और इस हादसे की रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन



पोलियो टीकाकरण टीम पर हमला, एक जवान की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पोलियो टीकाकरण टीम पर एक अज्ञात हमलावर ने हमला कर दिया, जिसमें एक जवान की मौत और एक अन्य घायल हो गया।

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के एक बयान में कहा गया-  "हमलावरों ने उत्तरी वजीरिस्तान आदिवासी जिला में पोलियो टीम पर गोली चलाने लगे, जिसमें एक जवान की मौत हो गई तो वहीं एक अन्य के घायल हो गए।"

बयान में बताया गया कि पोलियो टीम के साथ सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए जवानों को उनके साथ भेजा गया था। इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र को सील कर दिया कड़ी सुरक्षा के बीच घर-घर जाकर पोलियो रोधी टीकाकरण अभियान जारी है। 

हाल के कुछ सालों में आतंकवादियों ने टीकाकरण टीमों के इस वायरस को खत्म करने के प्रयासों को गंभीर रूप से बाधित किया है। पाकिस्तान उन देशों में से एक हैं जहां अभी भी पोलियो पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। 


पाकिस्तान-ईरान सीमा पर आतंकी हमला, दो जवानों की मौत

पाकिस्तान-ईरान सीमा पर आतंकी हमले में पाकिस्तान के दो जवानों की मौत हो गई। बलूचिस्तान के केच जिले में सिंगवान पोस्ट में सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर कुछ आतंकिययों ने हमला कर दिया। फिलहाल इस घटना की जिम्मेदारी किसी से नहीं ली है। 


पाकिस्तान सेना की मीडिया विंग ने बयान में कहा कि सेना ने एक तलाशी अभियान शुरू किया और हमलावरों के भागने की कोशिश करने के लिए ईरानी अधिकारियों को भी सतर्क कर दिया गया।
विज्ञापन


पिछले महीने पाकिस्तान सीमा पर अज्ञात हमलावरों के हमले में पांच ईरानी जवान मारे गए थे। आतंकवादी सीमा पर पाकिस्तान और ईरान के सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें